Search

 
 
 

Pakur News: पाकुड़ की दो सड़कों के पुनर्निर्माण को मिली मंजूरी, 128.20 करोड़ होंगे खर्च

झारखंड सरकार ने पाकुड़ जिले की सड़क व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है. पथ निर्माण विभाग ने जिले की दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए 128 करोड़ 20 लाख 34 हजार 500 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है.
 
झारखंड की खबरें
  • करीब 18 किलोमीटर सड़क का होगा पुनर्निर्माण
  • सिर्फ सड़क नहीं, पुल और दूसरी सुविधाएं भी बनेंगी
  • दो साल में काम पूरा करने का लक्ष्य
  • NOC मिलने के बाद शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया

Ranchi: झारखंड सरकार ने पाकुड़ जिले की सड़क व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है. पथ निर्माण विभाग ने जिले की दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए 128 करोड़ 20 लाख 34 हजार 500 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है. यह सड़कें पहले ग्रामीण कार्य विभाग के अधीन थीं, जिन्हें अब पथ निर्माण विभाग के माध्यम से विकसित किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: 

इस योजना के तहत कुल 17.910 किलोमीटर लंबी सड़क का पुनर्निर्माण किया जाएगा. इसमें तलवा से खारुटोला होते हुए सलपानी तक 11.770 किलोमीटर लंबी सड़क और चंदना से श्रीधरपाड़ा लिंक पथ की 6.140 किलोमीटर लंबी सड़क शामिल है. इन दोनों सड़कों के बनने से आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी.

 

सरकार ने साफ किया है कि स्वीकृत राशि केवल सड़क निर्माण पर ही खर्च नहीं होगी. इस परियोजना में जरूरत के अनुसार पुलों का निर्माण, पौधारोपण, भूमि अधिग्रहण और बिजली या अन्य सार्वजनिक सुविधाओं की शिफ्टिंग का काम भी किया जाएगा. इससे पूरी परियोजना को एक साथ पूरा करने में मदद मिलेगी.

 

सरकार ने इस परियोजना को दो वित्तीय वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा है. वित्तीय वर्ष 2026-27 में 90 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और करीब 70 प्रतिशत काम पूरा किया जाएगा. इसके बाद वित्तीय वर्ष 2027-28 में 38.20 करोड़ रुपये खर्च कर बाकी 30 प्रतिशत काम पूरा किया जाएगा.

 

सरकारी आदेश के अनुसार, ग्रामीण कार्य विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मिलने के बाद ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसके साथ ही मुख्य अभियंता, पथ निर्माण विभाग को हर महीने इस परियोजना की प्रगति की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है, ताकि तय समय के भीतर निर्माण कार्य पूरा हो सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही