Search

 
 
 

जसीडीह बाईपास रेल लाइन पर ट्रेनों के परिचालन को मंजूरी, बचेगा समय

Ranchi News : जसीडीह बाईपास रेल लाइन के शुरू होने से दुमका, बांका और हरलातांड़ की ओर मालगाड़ियों की आवाजाही आसान और तेज हो जाएगी. इसके अलावा देवघर-कटोरिया-बांका-सुल्तानगंज होते हुए किऊल की ओर जाने के लिए रेलवे को एक वैकल्पिक मार्ग भी मिल जाएगा. इससे मौजूदा रेल मार्गों पर परिचालन का दबाव कम करने में मदद मिलेगी.
 
रेल लाइन

Ranchi News :  4.905 किलोमीटर लंबी जसीडीह बाईपास रेल लाइन पर यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों के परिचालन को रेलवे सेफ्टी कमिश्नर ने हरी झंडी दे दी है. इसके शुरू होने से ट्रेनों के परिचालन में समय की बचत होगी. 

 

बाईपास लाइन के चालू होने के बाद जसीडीह जंक्शन पर कई ट्रेनों को इंजन बदलने या दिशा बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे प्रत्येक ट्रेन के परिचालन में करीब 35 से 45 मिनट की बचत होने की उम्मीद है. वहीं, रेलवे के समग्र परिचालन में करीब 60 से 90 मिनट तक का समय बच सकता है.

 

इसे भी पढ़ें

 

इस रेल लाइन के शुरू होने से दुमका, बांका और हरलातांड़ की ओर मालगाड़ियों की आवाजाही आसान और तेज हो जाएगी. इसके अलावा देवघर-कटोरिया-बांका-सुल्तानगंज होते हुए किऊल की ओर जाने के लिए रेलवे को एक वैकल्पिक मार्ग भी मिल जाएगा. इससे मौजूदा रेल मार्गों पर परिचालन का दबाव कम करने में मदद मिलेगी. 

 

जसीडीह बाईपास रेल लाइन पर ट्रेनों को अधिकतम 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जा सकेगा. करीब 293.67 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना में नए ब्लॉक स्टेशन का निर्माण, बड़े आरसीसी बॉक्स ब्रिज का निर्माण और पहाड़ काटकर रेल लाइन बिछाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही