Search

 
 
 

गढ़वा में मल्टी पर्पस कल्चरल कॉम्प्लेक्स के लिए 7.97 करोड़ की स्वीकृति

झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में प्रस्तावित मल्टी पर्पस कल्चरल कॉम्प्लेक्स निर्माण योजना को लेकर बड़ा फैसला लिया है. विभाग ने इस परियोजना के लिए द्वितीय पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए लगभग 7.97 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है.
 

Garhwa : झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में प्रस्तावित मल्टी पर्पस कल्चरल कॉम्प्लेक्स निर्माण योजना को लेकर बड़ा फैसला लिया है. विभाग ने इस परियोजना के लिए द्वितीय पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए लगभग 7.97 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है.

 

विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना के मकसद से सांस्कृतिक परिसर का निर्माण किया जा रहा है.

 

बताया गया कि वर्ष 2019-20 में इस योजना के लिए प्रारंभिक स्वीकृति 3 करोड़ की दी गई थी, जिसे बाद में भवन डिजाइन, जोनिंग, स्थल की स्थिति और अन्य कारणों से संशोधित किया गया. वर्ष 2021 में लागत बढ़ाकर 6.65 करोड़ की गई थी.

 

इसके बाद 15वें वित्त आयोग के तहत वर्ष 2021-22 में योजना के लिए 1.26 करोड़ से अधिक की राशि आवंटित की गई. वर्तमान में योजना के पुनर्मूल्यांकन के बाद कुल लागत को बढ़ाकर 7.97 करोड़ कर दिया गया है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही