Search

 
 
 

वैशारदी’ स्मृतिग्रंथ का राज्यपाल ने किया लोकार्पण, भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण पर जोर

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने  सोमवार को, रांची में वेद, पुराण, साहित्य, साहित्य शास्त्र, व्याकरण, दर्शन, ज्योतिष एवं भारतीय संस्कृति जैसे विविध विषयों पर आधारित शोध-आलेखों के संकलन वैशारदी का विधिवत लोकार्पण किया.
 

Ranchi : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने  सोमवार को, रांची में वेद, पुराण, साहित्य, साहित्य शास्त्र, व्याकरण, दर्शन, ज्योतिष एवं भारतीय संस्कृति जैसे विविध विषयों पर आधारित शोध-आलेखों के संकलन वैशारदी का विधिवत लोकार्पण किया.

 

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकार के स्मृतिग्रंथ भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कृति के प्रकाशन के लिए संपादक मंडल को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि यह ग्रंथ शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगा.

 

इस स्मृतिग्रंथ के संपादकमंडल में डॉ० नमिता सिंह, डॉ० कंजीव लोचन, डॉ० शैलेश कुमार मिश्र, डॉ० धनंजय वासुदेव द्विवेदी तथा गौरीनन्दन द्विवेदी शामिल हैं, जिनके प्रयास से यह महत्वपूर्ण कृति तैयार हुई है.

 


वहीं इस कार्यक्रम में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ० नितिन कुलकर्णी तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति प्रो० राजीव मनोहर समेत कई शिक्षाविद और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही