Search

 
 
 

पूर्व पार्षद रश्मि सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, 25 अप्रैल की महिला आक्रोश रैली पर फोकस

रांची स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एक भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बोकारो जिले के फुसरो नगर परिषद की निवर्तमान वार्ड पार्षद रश्मि सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.
 

Ranchi : रांची स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एक भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बोकारो जिले के फुसरो नगर परिषद की निवर्तमान वार्ड पार्षद रश्मि सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

 

समारोह के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद झा ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें विनय सिंह, अनिल सिंह, विजेंद्र कुमार, उर्मिला, शोभा सिंह सहित कई अन्य लोग शामिल थे. 

 

रश्मि सिंह, जो तीन बार वार्ड पार्षद रह चुकी है, ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा के प्रति आस्था जताई. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर आप मैनेज होइएगा, तभी डैमेज होइएगा.

 

उन्होंने भ्रष्टाचार और बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि रोजगार के अभाव में युवा विपक्षी दलों द्वारा प्रभावित हो जाते हैं. उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि वर्ष 2029 में बोकारो और बेरमो में भाजपा का परचम लहराया जाएगा.

 

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने अपने संबोधन में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा किसी परिवार या पूंजीपति की पार्टी नहीं है, बल्कि यह करोड़ों कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी बड़े पद तक पहुंच सकता है.

 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन और 54 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया है.

 

महिला आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इसे रोकने का काम किया. उन्होंने घोषणा की कि महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ 25 अप्रैल को रांची में महिला आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से सुबह 10 बजे बड़ी संख्या में रांची पहुंचने का आह्वान किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही