Search

 
 
 

रांची : होमगार्ड बहाली परिणाम में देरी पर अभ्यर्थियों में आक्रोश, जल्द जारी करने की मांग

होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का परिणाम अब तक जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है. इस बहाली के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा 1 नवंबर 2025 से 9 दिसंबर 2025 तक आयोजित की गई थी, लेकिन लगभग पांच माह बीत जाने के बावजूद परिणाम प्रकाशित नहीं किया गया है.
 

Ranchi : होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का परिणाम अब तक जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है. इस बहाली के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा 1 नवंबर 2025 से 9 दिसंबर 2025 तक आयोजित की गई थी, लेकिन लगभग पांच माह बीत जाने के बावजूद परिणाम प्रकाशित नहीं किया गया है.

 

अभ्यर्थियों का कहना है कि सामान्यतः इस तरह की परीक्षाओं के परिणाम समय पर घोषित कर दिए जाते हैं, लेकिन रांची जिला में हो रही देरी से हजारों युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है. लगातार हो रही इस देरी के कारण अभ्यर्थियों में निराशा और असंतोष बढ़ता जा रहा है.

 

इसी मुद्दे को लेकर छात्र नेता बबलू महतो के नेतृत्व में रांची जिला के विभिन्न प्रखंडों से आए होमगार्ड अभ्यर्थियों ने लोकभवन और उपायुक्त (DC) कार्यालय, रांची में ज्ञापन सौंपा. उन्होंने राज्यपाल से हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द परिणाम प्रकाशित कराने की मांग की.

 

इस दौरान बबलू महतो ने कहा कि हम सभी अभ्यर्थी लंबे समय से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. प्रशासन की लापरवाही के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है. यदि शीघ्र ही परिणाम जारी नहीं किया गया, तो हम उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी.

 

अभ्यर्थियों ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश देकर रांची जिला होमगार्ड बहाली का परिणाम जल्द जारी कराया जाए, ताकि युवाओं को न्याय मिल सके.

 

इस मौके पर आशीष उरांव, अमित महतो, सरवन कुमार, उषा कुमारी, गीता कुमारी, सीता कुमारी, नितेश कुमार एवं राजकुमार सहित कई अभ्यर्थी उपस्थित रहे और उन्होंने एक स्वर में जल्द परिणाम जारी करने की मांग दोहराई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही