Search

 
 
 

अररिया : पूर्व भाजपा विधायक के घर से 158 किलो गांजा बरामद, केयरटेकर गिरफ्तार

अररिया में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. यहां नगर थाना क्षेत्र में बायोडायवर्सिटी पार्क के पास स्थित एक मकान पर पुलिस ने छापेमारी कर 158 किलोग्राम गांजा बरामद किया है.
 
बिहार की खबरें

Lagatar Desk :  अररिया में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. यहां नगर थाना क्षेत्र में बायोडायवर्सिटी पार्क के पास स्थित एक मकान पर पुलिस ने छापेमारी कर 158 किलोग्राम गांजा बरामद किया है.

 

जिस घर से गांजा बरामद हुआ है, वह नरपतगंज के पूर्व भाजपा विधायक जयप्रकाश यादव का बताया जा रहा है. पुलिस ने मकान की देखरेख करने वाले अवधेश ऋषिदेव को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

 

Uploaded Image

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

अररिया सदर एसडीपीओ सुशील कुमार के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बायोडायवर्सिटी पार्क के पास स्थित कामत में गांजे की एक बड़ी खेप छिपाकर रखी गई है और अगले दिन इसे तस्करी के लिए दूसरे इलाकों में भेजा जाना है.

 

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त मकान की घेराबंदी की और छापेमारी शुरू की. तलाशी के दौरान मौके से 158 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया और  मौके पर मौजूद केयरटेकर को भी गिरफ्तार कर लिया है.

 

Uploaded Image

मुख्य तस्कर की तलाश में जुटी पुलिस 

पुलिस ने मामले में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि गांजे की यह बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किन-किन इलाकों में की जानी थी.

 

पुलिस अवैध कारोबार में शामिल मुख्य तस्कर और अन्य आरोपियों की पहचान में जुटी है. मुख्य सरगना को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया जाएगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही