Search

 
 
 

BJP का JPSC कार्यालय घेराव, पुलिस अलर्ट, 1000 जवान तैनात, DSP से लेकर SI तक संभालेंगे मोर्चा

14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में आज भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ता JPSC कार्यालय का घेराव करेंगे. प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर पुलिस मुख्यालय पूरी तरह अलर्ट मोड पर है.
 
झारखंड की खबरें
  • BJP के JPSC कार्यालय घेराव को लेकर पुलिस अलर्ट

Ranchi : 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में आज भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ता JPSC कार्यालय का घेराव करेंगे. प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर पुलिस मुख्यालय पूरी तरह अलर्ट मोड पर है.

 

प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. JPSC कार्यालय और आसपास के इलाकों में 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालने के लिए DSP, इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर समेत बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों को तैनात किया गया है.

 

 

भाजपा कार्यकर्ता सुबह जयपाल सिंह स्टेडियम से मार्च निकालकर JPSC कार्यालय जाएंगे और वहां धरना-प्रदर्शन के साथ आयोग का घेराव करने की तैयारी है. प्रदर्शन को देखते हुए कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस बल को अलग-अलग प्वाइंट पर तैनात किया गया है.

 

भाजपा और भाजयुमो का आरोप है कि 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं. संगठन का कहना है कि परीक्षा विवाद के कारण हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं. भाजपा की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों पर कार्रवाई हो और प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय मिले.

 

प्रशासन ने प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारी की है. पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि किसी भी स्थिति में शांति व्यवस्था भंग न हो. JPSC घेराव को लेकर पुलिस मुख्यालय से लेकर जिला पुलिस तक पूरी तरह सतर्क है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही