Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा का संचालन करने वाली कंपनी का मैनेजर झारखंड प्रशासनिक अधिकारी बनकर जिले में योगदान दे रहे है. लगातार न्यूज केएक्सक्लूसिव खुलासे में अब एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है. जिस कंपनी को JPSC की महत्वपूर्ण परीक्षाओं के आयोजन और संचालन की जिम्मेदारी दी गई, उसी कंपनी का मैनेजर खुद उन प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल रहा, जिनकी परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी जिम्मेदारी उसी कंपनी के पास थी.
शिकायत के अनुसार, JPSC की FRO और ACF परीक्षा का संचालन करने वाली कंपनी TSR Data Processing Limited (TDPL) में बतौर मैनेजर काम करने वाले मनोज तिवारी उर्फ अभय तिवारी खुद इन दोनों परीक्षाओं के प्रारंभिक चरण यानी पीटी में सफल रहे थे.
इसे भी पढ़ें:
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शिकायत में उल्लेख है कि मनोज तिवारी उर्फ अभय तिवारी इससे पहले शिक्षक भर्ती और CGL परीक्षा में भी सफल रहे हैं. यानी एक ओर वह परीक्षा संचालन करने वाली कंपनी में मैनेजर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, वहीं दूसरी ओर खुद प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होकर सफलता हासिल कर रहे थे.
शिकायत में यह भी बताया गया है कि मनोज तिवारी उर्फ अभय तिवारी बाद में झारखंड प्रशासनिक सेवा (JAS) की परीक्षा में सफल हुए और वर्तमान में झारखंड के एक जिले में प्रशासनिक पद पर तैनात होकर काम कर रहे हैं.
अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जिस व्यक्ति ने परीक्षा संचालन करने वाली कंपनी में मैनेजर के रूप में काम किया, क्या उसे उसी परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी गोपनीय और संवेदनशील जानकारियों तक पहुंच थी? क्या परीक्षा संचालन और प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने के बीच हितों का टकराव नहीं बनता? क्या कंपनी के किसी कर्मचारी को उन परीक्षाओं में शामिल होने की अनुमति दी गई थी, जिनकी प्रक्रिया में उसकी कंपनी की भूमिका थी?
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि TSR Data Processing Company उत्तर प्रदेश में परीक्षा आयोजन में कथित अनियमितता के मामले में ब्लैकलिस्टेड रही है. इसके अलावा कंपनी को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) में भी ब्लैकलिस्ट किए जाने का दावा किया गया है. इसके बावजूद कंपनी को JPSC की कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं के संचालन की जिम्मेदारी मिलना अपने आप में बड़ा सवाल खड़ा करता है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें



Leave a Comment