Search

 
 
 

एक्स्ट्रीम बार हत्याकांड: अभिषेक सिंह समेत 10 दोषियों को 9 साल की सजा, 50 हजार का जुर्माना

एक्स्ट्रीम बार के DJ संचालक संदीप प्रमाणिक हत्याकांड मामले में अभिषेक सिंह उर्फ विक्की समेत 10 दोषियों को अपर न्यायायुक्त शैलेन्द्र कुमार की कोर्ट ने 9 - 9 साल की सजा सुनाई है. साथ ही उनपर 50 -50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है. बीते सोमवार को कोर्ट ने इन सभी को गैर इरादतन हत्या एवं आर्म्स एक्ट के तहत दोषी ठहराया था.
 

Ranchi: एक्स्ट्रीम बार के DJ संचालक संदीप प्रमाणिक हत्याकांड मामले में अभिषेक सिंह उर्फ विक्की समेत 10 दोषियों को अपर न्यायायुक्त शैलेन्द्र कुमार की कोर्ट ने 9 - 9 साल की सजा सुनाई है. साथ ही उनपर 50 -50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है. बीते सोमवार को कोर्ट ने इन सभी को गैर इरादतन हत्या एवं आर्म्स एक्ट के तहत दोषी ठहराया था. 


अदालत ने जिन्हें आज सजा सुनाई है, उनमें -  अभिषेक सिंह, अशोक कुमार सिंह, मोहम्मद शामिरूदीन, प्रतीक, मृत्युंजय कुमार, प्रकाश कुमार,दिवाकर उपाध्याय, अलोक दीवा,पंकज कुमार और सुमित कुमार शामिल है.  

 


दरअसल संदीप प्रमाणिक मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे. 26 मई 2024 की देर रात बार में डीजे बजाने वाले संदीप प्रमाणिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. 26 मई 2024 को बार बंद होने के बाद 4-5 युवक वहां पहुंचे थे. जिनका बार के स्टाफ से विवाद हो गया था. विवाद के बीच दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी. मारपीट का बदला लेने के लिए अभिषेक अपने दोस्तों के साथ प्लान बनाया. जिसके बाद अभिषेक सिंह सेल सिटी स्थित अपने किराए के घर में गया और  राइफल निकालकर दोबारा बार पहुंचा और बार में घुसकर संदीप की छाती में गोली मार दी. जिससे संदीप की मौके पर ही मौत हो गई थी.

 

घटना को अंजाम देने के बाद अभिषेक ने पार्किंग से बार में कई राउंड फायरिंग की और कार से भाग निकला था. जिसके दूसरे दिन अहले सुबह मौके पर रांची के SSP और सिटी DSP ने पहुंचकर बार के कर्मचारियों से पूछताछ की थी. वहीं बार में हुए विवाद और गोली मारने का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ था. जिसके आधार पर पुलिस ने जांच करते हुए मामले के मुख्य आरोपी समेत 14 को  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. जिसमें अभिषेक सिंह के पिता अशोक कुमार सिंह और दोस्त के अलावा बार से जुड़े 9 लोग भी शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही