Search

 
 
 

12 साल तक पेपर लीक नहीं रोक पाई भाजपा, अब JPSC पर राजनीति कर रही : कांग्रेस

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा के प्रस्तावित JPSC घेराव को लेकर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि 12 साल तक पेपर लीक नहीं रोक पाने और छात्रों पर लाठीचार्ज कराने वाली भाजपा को झारखंड में JPSC घेराव करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.
 

Ranchi :  झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा के प्रस्तावित JPSC घेराव को लेकर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि 12 साल तक पेपर लीक नहीं रोक पाने और छात्रों पर लाठीचार्ज कराने वाली भाजपा को झारखंड में JPSC घेराव करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार के दौरान NEET, UGC-NET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं के मामले सामने आए. इससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि जब छात्र न्याय की मांग कर रहे थे, तब उनकी आवाज सुनने के बजाय उन पर पुलिस कार्रवाई की गई.

 

मीडिया प्रभारी ने कहा कि अगर भाजपा को युवाओं की सच में चिंता होती तो वह केंद्र सरकार में खाली पड़े लाखों पदों को भरने की पहल करती, बेरोजगारी पर जवाब देती और परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाती. लेकिन भाजपा अब युवाओं के मुद्दे पर राजनीति कर रही है.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि झारखंड की गठबंधन सरकार पारदर्शी और समय पर भर्ती प्रक्रिया के लिए काम कर रही है. भर्ती प्रक्रिया में किसी तरह की शिकायत मिलने पर सरकार कानून के अनुसार कार्रवाई करती है.

 

उन्होंने कहा कि भाजपा का JPSC घेराव युवाओं के हित में नहीं, बल्कि अपनी राजनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने की कोशिश है. भाजपा को पहले देश के युवाओं से रोजगार, पेपर लीक और छात्रों पर हुई कार्रवाई के मुद्दे पर माफी मांगनी चाहिए.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस युवाओं के अधिकार, निष्पक्ष भर्ती, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और रोजगार के मुद्दे पर पहले भी संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही