Search

 
 
 

Ranchi News: वेजिटेबल मार्केट में दुकानदारों की मनमानी, आवंटित स्थान छोड़ दूसरी जगह बेच रहें सब्जी

Ranchi News: वेंडर मार्केट बनाने के पीछे नगर निगम का उद्देश्य सब्जी विक्रेताओं को व्यवस्थित जगह उपलब्ध कराना था, ताकि वे मौसम की मार से बचते हुए ग्राहकों को सब्जियां बेच सकें.
 
भंडारण के लिए इस्तेमाल हो रहा मार्केट

Ranchi News: सब्जी विक्रेताओं की सुविधा के लिए रातू रोड के पास 'नागाबाबा खटाल' वेजिटेबल मार्केट बनाया गया है. करीब दस करोड़ की लागत से बने इस मार्केट में अव्यवस्था फैली है. दर्जनों आवंटित दुकानों को गोदाम के रूप में उपयोग किया जा रहा है. सब्जी विक्रेता आवंटित स्थानों पर आलू-प्याज स्टॉक कर रहे हैं, और खरीदारों के आने-जाने के लिए बनी जगह पर सब्जियां बेच रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:

वेंडर मार्केट बनाने के पीछे नगर निगम का उद्देश्य सब्जी विक्रेताओं को व्यवस्थित जगह उपलब्ध कराना था, ताकि वे मौसम की मार से बचते हुए ग्राहकों को सब्जियां बेच सकें. इसके लिए दुकानों का आवंटन भी किया गया. लेकिन, आवंटित दुकानों में गोदाम जैसी व्यवस्था होने से मार्केट बनाने का उद्देश्य प्रभावित हो रहा है.

 

नगर निगम की तरफ से 3 फ्लोर में दुकानें आवंटित की गई हैं. इसमें ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर में सब्जी दुकान लगाए गए है. जिसमें करीब 300 दुकानदारों के लिए दुकान आनंटित की गई है. जिसमें फल दुकानदारों के लिए 45 दुकान औऱ 193 दुकानदार साग सब्जी विक्रेताओ के लिए आवंटित हैं. इसके साथ बाइक और कार पार्किंग की व्यवस्था बनाया गया है. नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि इस तरह के मामले आने पर जांच कर कारवाई करने की जाएगी.

 

मेयर रौशनी खलखो ने कहा कि सभी सब्जी विक्रेताओं को दुकानें आवंटित की गई हैं, ताकि वे निर्धारित जगह पर बैठकर साग-सब्जी बेच सकें. इसके बावजूद यदि कोई विक्रेता सड़क या अन्य स्थानों पर दुकान लगाता है, तो ऐसे मामलों की अपने स्तर से जांच कराई जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही