Search

 
 
 

आर्कटिक ओपन: क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु की हार, भारत का सफर समाप्त

Sports News: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु महिला एकल क्वार्टर फाइनल में रत्चानोक इंतानोन से हारकर आर्कटिक ओपन 2026 से बाहर हो गईं. उन्हें क्वार्टर फाइनल में 21-11, 19-21, 21-18 से हार का सामना करना पड़ा. पुरुष डबल्स में भी कृष्णा-पृथ्वी की जोड़ी को भी क्रिश्चियन फॉस्ट कजेर और रासमस कजेर की जोड़ी से शिकस्त मिली.
 
पीवी सिंधु

Sports News: आर्कटिक ओपन 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु महिला एकल क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गईं. फिनलैंड के वंता में थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन से रोमांचक मुकाबले में सिंधु को 21-11, 19-21, 21-18 से हार का सामना करना पड़ा. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में एक घंटे और दो मिनट चले मुकाबले में थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन ने पहला गेम 21-11 से जीता. दूसरे गेम में सिंधु ने वापसी करते हुए 21-19 से जीत दर्ज की. हालांकि निर्णायक गेम में इंतानोन ने 21-18 से जीत हासिल करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया. 

 

बता दें, छठी वरीयता प्राप्त सिंधु ने जापान की रिको गुंजी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी. वहीं, पुरुष युगल में कृष्णा प्रसाद गरगा और पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय की जोड़ी भी क्वार्टरफाइनल में डेनमार्क के क्रिश्चियन फॉस्ट कजेर और रासमस कजेर से 21-13, 21-14 से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय अभियान समाप्त हो गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही