Search

केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले अर्जुन मुंडा, झारखंड के पर्यटन विकास की उठाई मांग

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की. इस दौरान अर्जुन मुंडा ने झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन और राज्य में पर्यटन विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की. उन्होंने केंद्र सरकार के समक्ष झारखंड के विकास से जुड़े मुद्दे रखे और राज्य की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय और वैश्विक पटल पर एक नई पहचान दिलाने का आग्रह किया.
 
इसे भी पढ़ें...

बैठक के दौरान अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष झारखंड के पर्यटन और सांस्कृतिक स्थलों के विकास से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव और सुझाव रखे. इन प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंत्रालय की मौजूदा योजनाओं और दिशा-निर्देशों के अनुरूप उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया. उन्होंने आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार झारखंड की अनूठी सांस्कृतिक पहचान और ऐतिहासिक स्थलों के विकास के लिए विभागीय दायरे में हरसंभव सकारात्मक विचार करेगी.

मुलाकात के बाद अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत यहां के जनमानस की अस्मिता का मुख्य आधार है. इन ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरों का संरक्षण और समुचित विकास करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपनी गौरवशाली विरासत और समृद्ध इतिहास से निरंतर जुड़ी रह सकें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही