Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजनीति में फिर सेना के सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा की इंट्री, कांग्रेस ने मोदी सरकार से सबूत मांगे

NewDelhi : कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर सेना के मनोबल पर प्रश्न चिह्न लगाते हुए पाकिस्तान पर की गयी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे हैं. सेना के पराक्रम पर कांग्रेस ने सवाल उठाये हैं. खबरों के अनुसार आज भारत जोड़ो यात्रा के जम्मू पहुंचने के बाद आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक (Surgical Strikes) के सबूत मांगे. इसे भी पढ़ें : बृजभूषण">https://lagatar.in/petition-filed-in-court-against-sexual-harassment-allegations-against-brij-bhushan/">बृजभूषण

पर लगे यौन उत्पीड़न आरोप के खिलाफ कोर्ट में याचिका दाखिल, कहा – पहलवानों ने अध्यक्ष की छवि खराब की

केवल झूठ के पुलिंदे पर यह राज कर रहे हैं

उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं कि हमने इतने लोग मार गिराये, लेकिन प्रमाण कुछ नहीं. केवल झूठ के पुलिंदे पर यह राज कर रहे हैं. यह देश सबका है. दिग्विजय सिंह ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाये जाने के बावजूद आतंकवाद खत्म नहीं होने के बात कही. उन्होंने पुलवामा हमले को लेकर भी पीएम मोदी का नाम लेकर निशाना साधा. इसे भी पढ़ें :पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistan-quetta-islamabad-lahore-karachi-including-22-districts-of-balochistan-immersed-in-darkness/">पाकिस्तान

: बलूचिस्तान के 22 जिले सहित क्वेटा, इस्लामाबाद, लाहौर, कराची अंधेरे में डूबे

सर्जिकल स्ट्राइक की कोई रिपोर्ट संसद में नहीं रखी गयी

दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि सर्जिकल स्ट्राइक की कोई रिपोर्ट संसद में नहीं रखी गयी. दिग्विजय सिंह ने तंज कसा कि कहते थे आतंकवाद समाप्त हो जायेगा. हिंदुओं का बोलबाला हो जायेगा लेकिन जब से धारा 370 हटी है, आतंकवाद बढ़ा है. उन्होंने कहा कि हुकूमत(मोदी सरकार) यहां(जम्मू-कश्मीर) का फैसला नहीं कराना चाहती, यहां की समस्या का निराकरण नहीं करना चाहती. यह समस्या कायम रखना चाहती है ताकि कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्म बनती रहें और लोगों में हिंदू-मुसलमान में नफरत फैलाते रहें. इसे भी पढ़ें : मंदी">https://lagatar.in/fear-of-recession-pressure-of-cost-cutting-tech-companies-will-show-the-way-out-to-10-percent-of-employees-in-2023/">मंदी

का खौफ, कॉस्ट कटिंग का प्रेशर, 2023 में टेक कंपनियां 10 फीसदी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखायेंगी

पुलवामा हमले को लेकर पीएम मोदी को कटघरे में खड़ा किया

दिग्विजय सिंह ने पुलवामा हमले को लेकर कहा, हमारे 40 से ज्यादा सीआरपीएफ के जवान मारे गये. सीआरपीएफ के डायरेक्टर ने मांग की थी कि यह संवेदनशील जोन है. जवानों को हवाई मार्ग से श्रीनगर भेजा जाये लेकिन मोदी जी ने मना कर दिया. पुलवामा जो पूरी तरह से आतंकवाद का एक केंद्र बन चुका है. वहां हर गाड़ी की चेकिंग होती है. वहां एक स्कॉपियो गाड़ी उल्टी दिशा से आती है. उसकी पड़ताल क्यों नहीं हुई? वह आकर टकराती है और हमारे 40 जवान शहीद हो जाते हैं. आरोप लगाया कि आज तक इस घटना की जानकारी उन्होंने न ससंद में रखी न ही पब्लिक के सामने रखी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही