Search

 
 
 

जमशेदपुर के CRPF कैंप में आयोजित हुई ‘आर्ट ऑफ लिविंग कार्यशाला’, तनाव दूर करने के सीखें टिप्स

CRPF केंद्र जादूगोड़ा (जमशेदपुर) में आज ‘आर्ट ऑफ लिविंग संस्था’ की ओर से सुरक्षाबल कार्मियों व उनके परिवार की महिलाओं को तनाव मुक्त तथा उनके समग्र कल्याण के लिए 6 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ. कार्यशाला की शुरूआत क्षेत्रीय कावा,प्रमुख रेनू सिंह तथा अधिकारियों ने दीप  प्रज्वलित कर किया. कार्यशाला में कैंप के जवानों  और उनके परिजनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
 

Jadugoda : CRPF केंद्र जादूगोड़ा (जमशेदपुर) में आज ‘आर्ट ऑफ लिविंग संस्था’ की ओर से सुरक्षाबल कार्मियों व उनके परिवार की महिलाओं को तनाव मुक्त तथा उनके समग्र कल्याण के लिए 6 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ. कार्यशाला की शुरूआत क्षेत्रीय कावा,प्रमुख रेनू सिंह तथा अधिकारियों ने दीप  प्रज्वलित कर किया. कार्यशाला में कैंप के जवानों  और उनके परिजनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.

 

समग्र कल्याण के लिए अच्छा प्रयास: डीआईजी

इस मौके पर डीआईजी रमेश कुमार ने कहा कि, इस तरह के आयोजन हमेशा होनी चाहिए, ताकि सुरक्षाबलों और उनके परिवारों को तनाव मुक्त रखने में मदद मिल सके. उन्होंने कहा कि, यह सुरक्षाकर्मियों के समग्र कल्याण के लिए एक अच्छा प्रयास है. 

 

आंतरिक शांति के लिए ध्यान जरूरी

वहीं ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ की गुरू अर्चना चौरसिया तथा नवीन चौरसिया ने कहा कि आंतरिक शांति और बाहरी गतिशीलता बनाए रखने के लिए ध्यान करना बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि हमारा मकसद है कि पूरा समाज तनाव मुक्त हो और हर चेहरे पर खिलती हुई मुस्कान हो. उन्होंने सभी को ध्यान करने के अलग–अलग तरीके सिखाए. साथ ही सभी को मानसिक तौर पर पूरी तरह से फिट रहने के भी तरीके समझाए. 

 

कार्यशाला में ये हुए शामिल

इस कार्यशाला में डॉ. उर्मिला गारी,  डीआईजी मेडिकल, कमांडेंट पंकज सिंह, डॉ. मीना नवीन, सीएमओ-सविता जायसवाल, उप प्रमुख क्षेत्रीय कावा- नीरज कुमार व पवन कुमार, उप कमांडेंट- जफर आलम,  सहायक कमांडेंट- तरुण बेरा, महिला–पुरुष कर्मी के साथ-साथ परिवार की महिलाएं भी शामिल हुई. सभी ने इसमें पूरे मन से हिस्सा लेकर खुद को मेंटली फिट रखने का फैसला लिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही