Search

 
 
 

Aryan Khan ने दोस्त की शादी में मचाया धमाल, जूता चुराई रस्म में दिखाया अनोखा अंदाज

आर्यन खान हाल ही में अपने बेस्ट फ्रेंड की शादी में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपनी मस्तीभरी हरकतों से सबका दिल जीत लिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें आर्यन जूता चुराई की रस्म के दौरान खास अंदाज़ में नजर आ रहे हैं.
 

Lagatar desk : आर्यन खान हाल ही में अपने बेस्ट फ्रेंड की शादी में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपनी मस्तीभरी हरकतों से सबका दिल जीत लिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें आर्यन जूता चुराई की रस्म के दौरान खास अंदाज़ में नजर आ रहे हैं.

 


जूतों की रखवाली में दिखी पूरी लगन

यह वीडियो रिया नाडकर्णी और माहिर मेहता की शादी की बताया जा रहा है. इसमें आर्यन दूल्हे के जूतों को मजबूती से पकड़े हुए नजर आते हैं, ताकि दुल्हन वाले की लड़कियां जूता चुरा न सकें.जूता चुराई की इस मजेदार रस्म में आर्यन पूरी तरह से शामिल दिखे-कभी जूतों को छिपाते हुए, तो कभी उन्हें बचाने के लिए इधर-उधर भागते हुए.

 

गिरते-गिरते भी नहीं छोड़े जूते

वीडियो में एक दिलचस्प पल तब आता है, जब जूतों की खींचतान के दौरान आर्यन लगभग गिर जाते हैं. हालांकि, उन्होंने अपना संतुलन तो बना लिया, लेकिन जूतों पर अपनी पकड़ ढीली नहीं होने दी.एक और सीन में वह जूते लेकर भीड़ के बीच से भागते नजर आते हैं, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं.

 


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो को वेडिंग प्लानर्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया. यूजर्स भी इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं -कोई आर्यन को क्रेजी बता रहा है, तो कोई इस वीडियो को बेहद एंटरटेनिंग कह रहा है.


 करियर अपडेट नए प्रोजेक्ट का इंतजार

आर्यन खान के प्रोफेशनल करियर की बात करें, तो उन्होंने हाल ही में वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड  से बतौर राइटर और डायरेक्टर शुरुआत की है. इस सीरीज में शाहरुख खान, बॉबी देओल और रणवीर सिंह जैसे कई बड़े सितारों के कैमियो भी देखने को मिले.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही