Ranchi: नगर निगम ने गर्मी को देखते हुए पूरी तैयारी कर ली है. शहर के कई जोन में पेयजल संकट शुरू हो गया है. इस बार गर्मी में निगम ने लोगों को पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है. इसके लिए खराब पड़े चापानल को ठीक किए जा रहे हैं. वही 53 वार्डों में 1116 मीनीएटवाईडीटी और 181 एचवाईडीटी लगाए गए हैं. वहीं 2500 चापानल बनाए जा रहे हैं.
फिलहाल 65 टैंकरों से 53 वार्डो में पानी पहुंचाया जा रहा है. नगर निगम के अनुसार, गर्मी में लोगों तक पानी की किल्लत न हो इसके लिए अतिरिक्त 10 पानी के टैंकर खरीदने की स्वीकृति प्रदान की गयी है.
नगर निगम के अनुसार, जहां मिनीएचवाईडीटी बनाए गए हैं, वहां पानी रात में भी पानी पहुंचा दिए जा रहे हैं. इसके साथ ही सुबह और शाम में मुहल्लों में पानी पहुंच रहा है. कांके डैम, सिमिलिया, कांटटोली, लटमा, सिरमटोली और आईटीबीपी से पानी टैंकरों में पानी भरी जाती है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

