Search

 
 
 

झारखंड में लगभग दो लाख कर्मचारियों का वेतन भुगतान रुका

Ranchi: राज्य के करीब दो लाख सरकारी कर्मियों को मार्च महीने का वेतन अब तक नहीं मिल सका है. भुगतान में देरी से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और रोजमर्रा के खर्चों के साथ-साथ ईएमआई, फीस और घरेलू जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो रहा है.
 
  • -    ट्रेजरी गड़बड़ी को माना जा रहा मुख्य वजह
  • -    माह के अंत तक वेतन जारी होने की उम्मीद

Ranchi: राज्य के करीब दो लाख सरकारी कर्मियों को मार्च महीने का वेतन अब तक नहीं मिल सका है. भुगतान में देरी से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और रोजमर्रा के खर्चों के साथ-साथ ईएमआई, फीस और घरेलू जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो रहा है.

 

सूत्रों के मुताबिक, झारखंड के अलग-अलग जिलों से ट्रेजरी गड़बड़ी के मामले सामने आने के बाद वित्तीय लेन-देन की प्रक्रिया पर सख्ती बढ़ा दी गई है. दस्तावेजों और खातों की जांच के कारण भुगतान प्रणाली धीमी हो गई है. इसके अलावा कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी असम समेत कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव में ड्यूटी पर हैं, जिससे वेतन से जुड़ी फाइलों के निस्तारण में देरी हो रही है.

 

स्थिति का असर निचले स्तर के कर्मचारियों पर ज्यादा पड़ रहा है. कई कर्मियों का कहना है कि वेतन समय पर नहीं मिलने से उधार लेने की नौबत आ रही है. कर्मचारी महासंघ ने भी सरकार से जल्द वेतन भुगतान की मांग है. विभागीय अधिकारियों का कहना है कि प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है. जांच पूरी होते ही वेतन जारी कर दिया जाएगा और उम्मीद है कि माह के अंत तक कर्मचारियों के खातों में राशि पहुंच सकती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही