Search

 
 
 

एशिया कप 2025 : टीम इंडिया के हाथ नहीं मिलाने पर भड़का पाकिस्तान, मैच रेफरी पर लगाए आरोप

एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी. रविवार को दुबई में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर न सिर्फ बड़ी जीत दर्ज की, बल्कि मैदान पर उसके खिलाफ कड़ा रुख भी अपनाया.
 
  • एशिया कप 2025 : भारत की पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत
  • नो हैंडशेक ने खींचा सबका ध्यान

Lagatar Desk :  एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी. रविवार को दुबई में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर न सिर्फ बड़ी जीत दर्ज की, बल्कि मैदान पर उसके खिलाफ कड़ा रुख भी अपनाया.

 

टीम इंडिया से पाक खिलाड़ियों ने नहीं मिलाया हाथ

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के वक्त पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा के साथ हाथ मिलाने से परहेज किया. इतना ही नहीं जीत के बाद भी टीम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाने से भी इनकार कर दिया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

पाक टीम ने मैच रेफरी से की शिकायत 

भारतीय खिलाड़ियों के हाथ नहीं मिलाने पर पाकिस्तान बौखलाया हुआ है.  पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मैनेजर नवीद अख्तर चीमा ने PCB के इशारे पर भारतीय टीम के अनुचित व्यवहार को लेकर अपना विरोध जताया है.  बोर्ड ने दावा किया कि टॉस के समय रेफरी ने ही दोनों कप्तानों को हाथ न मिलाने की सलाह दी थी, जो उन्हें अस्वीकार्य लगा. 

 

यह जीत सेना को समर्पित :  सूर्यकुमार यादव

मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कप्तान सूर्या ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र किया और इस जीत को भारतीय सेना और हमले के पीड़ितों को समर्पित किया. उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में हम शहीदों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं. यह जीत देश और हमारी आर्म्ड फोर्सेस के नाम है. 

 

सरकार और BCCI की सहमति पर नहीं मिलाया हाथ 

पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने साफ कहा कि यह निर्णय व्यक्तिगत नहीं था, बल्कि सरकार और BCCI की साझा सहमति से लिया गया था. उन्होंने कहा कि हम सिर्फ क्रिकेट खेलने आए थे, कोई दिखावा करने नहीं. हमने मैदान में जवाब दिया और वही हमारी नीति रही. 

 

भारतीय टीम का व्यवहार निराशाजनक : माइक हेसन

इधर पाक कप्तान सलमान अली आगा भी मैच के बाद की पुरस्कार वितरण में नजर नहीं आए. पाकिस्तान के व्हाइट-बॉल कोच माइक हेसन ने कहा कि मैच खत्म होने के बाद भारतीय टीम का व्यवहार निराशाजनक था. हम खेल भावना के साथ हाथ मिलाना चाहते थे, लेकिन वह माहौल ही नहीं रहा. 

 

मैच में टीम इंडिया के खिलाड़ियों का जलवा

मैच में भारत के गेंदबाजों का बोलबाला रहा. कुलदीप यादव ने 3 विकेट लेकर पाकिस्तान की रीढ़ तोड़ दी, जबकि अक्षर पटेल और बुमराह ने भी दबाव बनाए रखा. पाकिस्तान की टीम 127/9 के मामूली स्कोर तक ही पहुंच सकी, जिसमें शाहीन अफरीदी की 33 रनों की पारी ने थोड़ी उम्मीद जगाई. जवाब में भारत ने अभिषेक शर्मा (31 रन, 13 गेंद), कप्तान सूर्या (47 रन), और तिलक वर्मा (31 रन) की मदद से लक्ष्य को महज 13.2 ओवर में ही हासिल कर लिया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही