Search

 
 
 

झारखंड 10वीं बोर्ड में आसिया परवीन बनी जामताड़ा जिला टॉपर

JAC 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. जामताड़ा जिले में आसिया परवीन जिला टॉपर बनी है. आसिया ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है. वह प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल मिहिजाम की छात्रा है. आसिया के पिता अनवर हुसैन छोटे से व्यवसाय के जरिए परिवार का भरण-पोषण करते हैं.
 

Jamtara: JAC 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. जामताड़ा जिले में आसिया परवीन जिला टॉपर बनी है. आसिया ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है. वह प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल मिहिजाम की छात्रा है. आसिया के पिता अनवर हुसैन छोटे से व्यवसाय के जरिए परिवार का भरण-पोषण करते हैं. वहीं माता साहिना खातून एक कुशल गृहिणी हैं. 


संसाधनों की कमी के बावजूद परिवार ने आसिया की शिक्षा को सर्वोपरि रखा. आसिया के बड़े भाई चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना में अप्रेंटिस कर रहे हैं. जो उसके लिए प्रेरणा के मुख्य स्रोत रहे हैं. भविष्य की योजनाओं पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वे IAS ऑफिसर बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं.

 

आसिया की बहन आबिदा ने भी हासिल किये 83% अंक

आसिया का परिवार संयुक्त है. परिवार की ही बेटी आबिदा परवीन ने भी इसी स्कूल से 83 प्रतिशत अंक हासिल की है. दिलचस्प संयोग यह है कि पिछले वर्ष की जिला टॉपर आयशा परवीन भी आसिया के पड़ोस की ही रहने वाली हैं. जिससे यह क्षेत्र अब शिक्षा के हब के रूप में उभर रहा है.


अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए आसिया ने बताया कि नियमित सेल्फ-स्टडी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स का सही उपयोग ही उनकी जीत की कुंजी है. स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने आसिया के घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही