Search

 
 
 

रामगढ़: जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने की जरूरत- चंद्रशेखर

चितरपुर रजरप्पा मोड़ स्थित स्वर्ण मंडप में भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से रामगढ़ विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर चौधरी एवं मंडल प्रभारी मनोज कुमार महतो शामिल हुए.
 

Ramgarh: चितरपुर रजरप्पा मोड़ स्थित स्वर्ण मंडप में भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से रामगढ़ विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर चौधरी एवं मंडल प्रभारी मनोज कुमार महतो शामिल हुए. बैठक में पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया. कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया. 

 


इस दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में निरस्त किए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी और इसे लेकर विरोध जताया गया. बैठक के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने रजरप्पा मोड़ पर विरोध प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया. इस दौरान कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी. सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर चौधरी ने कहा कि भाजपा हमेशा जनहित के मुद्दों पर कार्य करती है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है.


बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष निरंजन कुमार ने की. मौके पर पीयूष तिवारी, अजय पटवा, मनोज महतो, प्रकाश पांडेय, गणेश स्वर्णकार, मिथलेश तिवारी, दीपक दांगी, सोमी देवी, अमृतलाल पटवा, सत्यनारायण पोद्दार, हितेश कुमार पटेल, सोमी देवी, पिंकी देवी, बिनोद बिहारी चौधरी, मुकेश यादव, जयंत पोद्दार, रविंद्र दुबे, पंचम साव, महेंद्र राम, अनुज कुमार, लक्ष्मण महतो, महेंद्र महतो, गौरीशंकर महतो, विकास कुमार, मंजीत सोनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही