Search

 
 
 

झारखंड में PMAY 2.0 के तहत 3 लाख लोगों को शहरी आवास देने का प्रस्ताव

शहरी गरीबों को पक्का घर उपलब्ध कराने की दिशा में झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U 2.0) के दूसरे फेज (2024-2029) के तहत 3 लाख मकान बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. नगर विकास एवं आवास विभाग ने पात्र लाभार्थियों से आवेदन लेना शुरू कर दिया है.
 
  • राज्य स्तरीय मंजूरी एवं निगरानी समिति की बैठक में आवेदनों पर लगेगा मुहर

Ranchi : शहरी गरीबों को पक्का घर उपलब्ध कराने की दिशा में झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U 2.0) के दूसरे फेज (2024-2029) के तहत 3 लाख मकान बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. नगर विकास एवं आवास विभाग ने पात्र लाभार्थियों से आवेदन लेना शुरू कर दिया है.

 

राज्य के विभिन्न जिलों से अब तक करीब 51 हजार आवेदन विभाग को प्राप्त हो चुके हैं. आवेदन प्रक्रिया जारी है और संख्या लगातार बढ़ रही है. मई के दूसरे सप्ताह में मुख्य सचिव अविनाश कुमार की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय मंजूरी एवं निगरानी समिति की बैठक प्रस्तावित है, जिसमें इन प्रस्तावों और आवेदनों की समीक्षा कर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

 

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत लाभार्थी दो श्रेणियों में सहायता प्राप्त कर सकते हैं. इनमें अर्फोडेबल हाउसिंग (AHP) और बीएलसी श्रेणी में पात्र लाभार्थियों को 2.5 लाख की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी.

 

इसमें केंद्र सरकार 1.5 लाख रुपये और राज्य सरकार 1 लाख रुपये का योगदान करेगी. योजना का उद्देश्य शहरी गरीबों को सुरक्षित और स्थायी आवास उपलब्ध कराना है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके. 

 

यह योजना केंद्र सरकार का प्रमुख कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय समूह और मध्यम आय समूह के परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराना है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही