Search

रांची से तेलंगाना रवाना हुई झारखंड की अंडर-17 स्कूली क्रिकेट टीम

Ranchi: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के नेतृत्व में अंडर-17 बालक वर्ग की 16 सदस्यीय झारखंड स्कूली क्रिकेट टीम आज तेलंगाना के जड़चेरला के लिए रवाना हुई. यह टीम 69वीं एसजीएफआई (SGFI) राष्ट्रीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी, जिसका आयोजन 26 अप्रैल से 1 मई 2026 तक किया जाएगा.
 
टीम कोच पंकज कुमार और मैनेजर दीपक कुमार मेहता के नेतृत्व में प्रतियोगिता में भाग लेगी. खिलाड़ियों का चयन ‘खेलो झारखंड’ के तहत आयोजित राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा सभी चयनित खिलाड़ियों को ट्रैकसूट, टी-शर्ट और खेल किट प्रदान कर रांची से रवाना किया गया.

टीम की कमान मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, पाकुड़ के कक्षा 11वीं के छात्र अर्जुन गोस्वामी को सौंपी गई है, जबकि रक्षित प्रवीण उपकप्तान होंगे. अर्जुन के कप्तान बनने पर पाकुड़ की जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिता पूर्ति, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार सिंह, एडीपीओ पीयूष कुमार और प्रभाग प्रभारी राजेश कुमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं.

वहीं  स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग, समन्वयक चंद्रदेव सिंह और राज्य खेल कोषांग के सभी सदस्यों ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही