Search

 
 
 

Asian Athletics Championships: सोनपुर के धावक विभास्कर कुमार का भारतीय रिले टीम में चयन

बिहार के सारण जिले के सोनपुर का तेज धावक विभास्कर कुमार अब अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स ट्रैक पर दौड़ेंगे. आगामी 9 से 12 जुलाई तक चीन के ऑर्डोस (Ordos) शहर में आयोजित अंडर-23 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में उनका चयन हुआ है.
 

Lagatar Desk: बिहार के सारण जिले के सोनपुर का तेज धावक विभास्कर कुमार अब अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स ट्रैक पर दौड़ेंगे. आगामी 9 से 12 जुलाई तक चीन के ऑर्डोस (Ordos) शहर में आयोजित अंडर-23 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में उनका चयन हुआ है. वह 100 मीटर दौड़ और 4×100 मीटर रिले स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. टीम में उनके साथ सम वसंत, हर्ष राउत, मोहम्मद शान और लैकिक मेलगे हैं.

 

इसे भी पढ़ें:

 

इस वर्ष रांची में आयोजित फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए विभास्कर ने पुरुष 100 मीटर हीट में 10.36 सेकेंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था. इसी प्रदर्शन के दम पर उन्होंने अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया.

 

विभास्कर ने महज 13 वर्ष की उम्र में दौड़ना शुरू किया था. पढ़ाई के दौरान वे अपने चाचा के पास हैदराबाद चले गए. जहां वे स्कूल स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा निखारी. बिहार सरकार के खिलाड़ियों के एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत उन्हें बेंगलुरु में कोच मनोज लोगराज के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण का अवसर मिला और प्रदर्शन में उत्कृष्टता आई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही