Search

 
 
 

Women's T20 World Cup: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम पर पैसों की बारिश, 7वीं बार बनीं चैंपियन

महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर 7वीं बार चैंपियन बनीं. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम पर पैसों की झड़ी लग गई. हालांकि इंग्लैंड की टीम भी पैसों की बारिश से मालामाल हुई.
 

Lagatar Desk: महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर 7वीं बार चैंपियन बनीं. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम पर पैसों की झड़ी लग गई. हालांकि इंग्लैंड की टीम भी पैसों की बारिश से मालामाल हुई. ICC ने इस बार महिला टी20 विश्व कप के प्राइज मनी में 10 प्रतिशत इजाफा किया था. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

इस हिसाब से 7वीं बार टी20 चैंपियन बनने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को 23,40,000 डॉलर की प्राइज मनी मिलीं. जो भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 22.27 करोड़ है. वहीं, उपविजेता इंग्लैंड को 11,70,000 डॉलर की प्राइज मनी मिलीं, जो भारतीय रुपए में 11.13 करोड़ हुए. भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच नहीं सकी, लेकिन टीम को करीब 2.35 करोड़ रुपये टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए मिलें.

 

साथ ही ग्रुप स्टेज में तीन मैच जीतने के लिए भारतीय टीम को 88.94 लाख रुपये मिले. कुल मिलाकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 3.23 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिलीं. पूरे टूर्नामेंट में स्पिनर श्री चरणी 15 विकेट के साथ शीर्ष पर रहीं. वहीं, इंग्लैंड की सोफी मोलिन्यू दूसरे और पाकिस्तान की फातिमा सना तीसरे नंबर रही.

 

टूर्नामेंट में इंग्लैंड की डैनी व्याट हॉज ने 302 रन के साथ सबसे ज्यादा रन बनाए. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी 238 रन के साथ दूसरे नंबर पर रहीं. टॉप-10 बल्लेबाजों में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल रही. भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 205 रन और शैफाली वर्मा 179 रन बनाए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही