Search

फीफा वर्ल्ड कप : मेक्सिको को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड

Mexico : फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड फुटबॉल टीम ने मेक्सिको को हरा दिया. टीम ने राउंड ऑफ 16 में सोमवार को खेले गए मैच में मेक्सिको को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. इस हार के साथ मेक्सिको टूर्नामेंट से बाहर हो गया. इंग्लैंड की ओर से जूड बेलिंगहम ने 2 मिनट में दो गोल और हैरी केन ने गोल दागकर टीम को जीत दिला दी.
 
इसे भी पढ़ें...

दोनों टीमों की शुरुआत शानदार रही. दोनों में कड़ी टक्कर देखने को मिली. पहले हाफ में इंग्लैंड के जूड बेलिंगहम ने 99 सेकंड में दो गोल कर टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी. मेक्सिको ने जल्द ही वापसी करते हुए स्कोर 2-1 कर दिया. टीम की तरफ से से क्विनोन्स और राउल जिमिनेज ने एक-एक गोल किया.

दूसरे हाफ की शुरुआत में ही इंग्लैंड को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब इंग्लैंड के खिलाड़ी जारेल क्वान्सा को जीसस गैलार्डो को गलत तरीके से चैलेंज करने के कारण रेफरी ने रेड कार्ड थमा दिया. क्वान्सा फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में रेड कार्ड पाने वाले चौथे इंग्लिश खिलाड़ी बने. हालांकि, इसके बाद इंग्लैंड को बचे हुए मुकाबले में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा.

मैच के 60वें मिनट में मेक्सिको के गोलकीपर राउल रेंजेल ने पेनल्टी बॉक्स में एंथनी गॉर्डन को गिरा दिया, जिसके बाद इंग्लैंड को पेनल्टी दी गई. इस पेनल्टी का पूरा फायदा उठाते हुए हैरी केन ने इस विश्व कप में अपना छठा गोल किया और टीम की बढ़त को 3-1 कर दिया. इंग्लैंड ने 69वें मिनट पर स्कोर 3-2 कर जीत अपने नाम की. इंग्लैंड की क्वार्टर फाइनल में अब भिड़ंत 12 जुलाई को नॉर्वे से होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही