Search

 
 
 

एशियन गेम्स 2026 : भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर कप्तान

Mumbai : एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है. बीसीसीआई ने सितंबर में होने वाले इस बहु-खेल आयोजन के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा मंगलवार को की.
 

Mumbai : एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है. बीसीसीआई ने सितंबर में होने वाले इस बहु-खेल आयोजन के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा मंगलवार को की. 

इसे भी पढ़ें...

टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना उप कप्तान होंगी. चयन समिति ने टीम में बदलाव किया है. टीम में यस्तिका भाटिया की जगह बाएं हाथ की खिलाड़ी जी. कामलिनी को शामिल किया गया है. 


चयन समिति ने ज्यादातार उन्हीं खिलाड़ियों को शामिल किया है, जो टी20 वर्ल्ड कप खेली थी. जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक टूर्नामेंट खेला जाएगा. भारतीय टीम इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान में उतरेगी. पिछले एशियन गेम्स (2023) में चीन के हांगझोउ में भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर महिला क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीता था. 

 

बीसीसीआई की ओर से कहा गया है कि हाल ही में चोट के कारण बाहर रहने के बाद श्रेयंका को फाइनल स्क्वाड में शामिल करना उनकी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा. टखने में चोट के कारण यह ऑलराउंडर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थीं.

 

भारतीय स्क्वाड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कामलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल (फिटनेस पर निर्भर), राधा यादव, नंदनी शर्मा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही