Search

 
 
 

Asian Games 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, सलीमा टेटे संभालेगी कप्तानी

जापान में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले 20वें एशियन गेम्स ऐची-नागोया 2026 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान हो गया है. हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को टीम घोषणा करते हुए, टीम की कप्तानी सलीमा टेटे को सौंपी है.
 

Lagatar Desk: जापान में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले 20वें एशियन गेम्स ऐची-नागोया 2026 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान हो गया है. हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को टीम घोषणा करते हुए, टीम की कप्तानी सलीमा टेटे को सौंपी है. हाल ही में न्यूजीलैंड में हुए नेशंस कप जीतने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.

इसे भी पढ़ें:


उनके बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए उन्हें हाल ही में पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया है. टीम में सविता और बीचू देवी खारिबाम को गोलकीपर के तौर जगह मिली है. टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने 20 सदस्यीय टीम के चयन पर कहा कि, टीम संतुलित है. जिसमें जूनियर, अनुभवी खिलाड़ी और सीनियर खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है.

 

डिफेंस में सुशीला चानू पुखरामबम, इशिका चौधरी, ज्योति, लालथंतलुआंगी और शिल्पी डबास को जगह दी गई है. मिडफील्ड में, कप्तान सलीमा के साथ निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनीता टोप्पो, नेहा और दीपिका सोरेंग को शामिल किया गया है. फॉरवर्ड लाइन में लालरेमसियामी, रुतुजा दादासो पिसल, नवनीत कौर, दीपिका, इशिका, बलजीत कौर और ब्यूटी डुंगडुंग को मौका मिला है.


20वें एशियन गेम्स ऐची-नागोया 2026 के लिए 20 सदस्यीय भारतीय की टीम

गोलकीपर: सविता, बिचू देवी खारीबाम

डिफेंडर: इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरामबम, लालथंतलुआंगी, ज्योति, शिल्पी डबास

मिडफील्डर: सलीमा टेटे (कप्तान), निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, नेहा, दीपिका सोरेंग

फॉरवर्ड: लालरेमसियामी, नवनीत कौर, दीपिका, इशिका, रुतुजा दादासो पिसल, बलजीत कौर, ब्यूटी डुंगडुंग

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही