Moscow : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को अंतरिक्ष रवाना होंगे. वह आठ महीने अंतरिक्ष स्टेशन में रहेंगे. खबर है कि अनिल मेनन कजाखस्तान स्थित बैकानूर कॉस्मोड्रोम (अंतरिक्ष प्रक्षेपण स्थल) से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होंगे.
पेशे से डॉक्टर और अमेरिकी अंतरिक्ष बल में कर्नल अनिल मेनन रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के सोयुज एमएस-29 अंतरिक्ष यान से यात्रा करेंगे. इस मिशन में रूसी अंतरिक्ष यात्री अन्ना किकिना और प्योत्र दुब्रोव उनके साथ होंगे.अनिल मेनन ने 2014 में नासा में फ्लाइट सर्जन के रूप में करियर शुरू किया था. वह 2018 में स्पेसएक्स से जुड़े. जानकारी के अनुसार उन्होंने स्पेसएक्स की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की तैयारियों में अहम भूमिका निभाई थी.
मिनियापोलिस में यूक्रेनी और भारतीय मूल के माता-पिता के घर जन्म लेने वाले श्री मेनन का चयन दिसंबर 2021 में नासा के अंतरिक्ष यात्री के रूप में हुआ अनिल मेनन की पत्नी अन्ना विल्हेम भी अंतरिक्ष यात्री हैं. उन्होंने सितंबर 2024 में स्पेसएक्स द्वारा संचालित निजी मानव अंतरिक्ष मिशन पोलारिस डॉन के तहत अंतरिक्ष की यात्रा की थी.
अपने 8 माह के प्रवास के दौरान अनिल मेनन अंतरिक्ष स्टेशन पर कई वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे. इनमें लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने का मानव शरीर पर पड़ने वाले शारीरिक प्रभावों का अध्ययन शामिल है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment