Search

 
 
 

महाराष्ट्र विस में सीएम के बोल, जिनको कुत्ता नहीं पूछता, भाड़े के टट्टू, छोड़ूंगा नहीं...

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आठ जुलाई को विधानसभा में मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक परियोजना को लेकर सोशल मीडिया पर लिखने वालों को कहा कि जिनको कुत्ता नहीं पूछता. भाड़े के टट्टू. छोड़ूंगा नहीं. यह भाषा है, एक चुने हुए मुख्यमंत्री का. एक ऐसे नेता का, जिन्हें भाजपा में मोदी के बाद के कतार का नेता माना जाता है.
 
देश विदेश की खबरें

Lagatar Desk :  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आठ जुलाई को विधानसभा में मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक परियोजना को लेकर सोशल मीडिया पर लिखने वालों को कहा कि जिनको कुत्ता नहीं पूछता. भाड़े के टट्टू. छोड़ूंगा नहीं. यह भाषा है, एक चुने हुए मुख्यमंत्री की. एक ऐसे नेता की, जिन्हें भाजपा में मोदी के बाद के कतार का नेता माना जाता है.

 

देवेंद्र फडणवीस यहीं नहीं रूके. उन्होंने मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट की आलोचना करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि यह महाराष्ट्र का अपमान है, उन्हें नहीं छोड़ा जायेगा. यानी अब सरकार के किसी प्रोजेक्ट की आलोचना करना एक मुख्यमंत्री को इतना नागवार गुजरता है कि वह ना सिर्फ आलोचकों को धमकी देंगे और सबक सिखाने की चेतावनी भी.

 

बहरहाल, महाराष्ट्र के सीएम का यह बयान (वीडियो) सोशल मीडिया पर वायरल है. कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रभारी सुप्रिया श्रीनेत ने उनके बयान को शेयर करते इसे सत्ता का नशा बताया है. सुप्रिया श्रीनेत ने आगे कहा है कि धराशायी होते इंफ्रास्ट्रक्चर पर सवाल पूछने वालों को गरिया रहे हैं सीएम. सत्ता का यह नशा उतरेगा जरूर.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही