Sports News: एशियन गेम्स 2026 में पहली बार शामिल किए गए टेकबॉल में भारत की उम्मीदों को सेमीफाइनल में झटका लगा है. सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की स्टार खिलाड़ी क्विम्सी जोआकिम डिसूजा कड़े मुकाबले में इंडोनेशिया की सुमाया से 1-2 से हार गईं. पहला सेट जीतने के बाद क्विम्सी इस लय को बरकरार नहीं रख सकीं. हालांकि, अब वह रविवार को ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैदान पर उतरेंगी.
इसे भी पढ़ें:
सेमीफाइनल मुकाबले में क्विम्सी ने पहले सेट में 12-7 से जीत दर्ज की. इसके बाद इंडोनेशियाई खिलाड़ी सुमाया ने बेहतरीन वापसी करते हुए दूसरा सेट 12-9 से अपने नाम कर मुकाबला 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा कर दिया. फिर तीसरे सेट में सुमाया ने आक्रामक खेल दिखाते हुए क्विम्सी को 12-7 से हरा दिया.
अब क्विम्सी डिसूजा रविवार को ब्रॉन्ज मेडल के लिए भिड़ेंगी. उनका मुकाबला म्यांमार की वाई खिन हिन और लेबनान की कमर दंदल के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के हारने वाले खिलाड़ी से होगा. अगर क्विम्सी यह मैच जीत जाती हैं, तो वो एशियन गेम्स टेकबॉल में भारत को पहला मेडल दिलाकर इतिहास रच देंगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

