Search

 
 
 

एशियन गेम्स: हॉकी के फाइनल में पहुंचा भारत, सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4-3 से हराया

Sports News: रोमांचक मुकाबले में 58 मिनट तक स्कोर 3-3 से बराबर था. लेकिन मैच खत्म होने से 49 सेकेंड पहले अभिषेक ने गोल कर भारत के पक्ष में नतीजा बदल दिया. अब भारत अपना खिताब बचाने की कोशिश करेगा. अगर भारत गोल्ड जीतता है तो वह 2028 ओलंपिक का टिकट भी हासिल कर लेगा.
 
भारतीय पुरुष हॉकी

Sports News: एशियन गेम्स 2026 के 12वें दिन गुरुवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 4-3 हराया दिया. इस जीत के साथ ही भारत ने पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी बार एशियाड के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया है. भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमें एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक मुकाबले में पहुंची हैं. अब फाइनल में भारत का सामना मलेशिया और कोरिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा.

 

इसे भी पढ़ें:


रोमांचक मुकाबले में 58 मिनट तक स्कोर 3-3 से बराबर था. लेकिन मैच खत्म होने से 49 सेकेंड पहले अभिषेक ने गोल कर भारत के पक्ष में नतीजा बदल दिया. अब भारत अपना खिताब बचाने की कोशिश करेगा. अगर भारत गोल्ड जीतता है तो वह 2028 ओलंपिक का टिकट भी हासिल कर लेगा. 

 

गुरुवार को भारत के जोशना चिनप्पा ने स्क्वैश में ब्रॉन्ज मेडल जीता. इसके बाद मनु फ्रांसिस और प्रिंस नोबल कुरिसिंगल की भारतीय पुरुष टीम ने मेन्स स्किफ (सेलिंग) में सिल्वर मेडल जीता. गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु ने पुरुषों के कंपाउंड इवेंट में वियतनाम के कांग डुक डांग को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता. 


भारत ने पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 124 रन से हरा दिया और फाइनल में जगह बना ली. अब गोल्ड मेडल के लिए फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान के साथ होगा. मेडल तालिका की बात करें तो, भारत 10 गोल्डे, 22 सिल्वकर और 31 ब्रॉन्ज के साथ कुल 63 मेडल लेकर 8वें स्थान पर काबिज है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही