Search

 
 
 

Asian Games : महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, अनाहत सिंह व अभय स्क्वॉश के फाइनल में पहुंचे

Lagatar Desk :  भारत और ईरान के बीच फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा. पहले हाफ में भारतीय टीम ने 22-16 की बढ़त बना ली थी. इसके बाद ईरान ने वापसी की कोशिश की. लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव में शानदार खेल दिखाया और मुकाबला 37-34 से अपने नाम कर लिया.
 
महिला कबड्डी

Lagatar Desk :  एशियन गेम्स 2026 के सातवें दिन सिल्वर मेडल से खाता खोलने के बाद भारत ने एक और गोल्ड अपने नाम कर लिया है. भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को 37-34 से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है. इसके साथ ही भारत ने महिला कबड्डी में लगातार दूसरी बार और कुल चौथी बार एशियन गेम्स का गोल्ड अपने नाम किया है.

 

भारत और ईरान के बीच फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा. पहले हाफ में भारतीय टीम ने 22-16 की बढ़त बना ली थी. इसके बाद ईरान ने वापसी की कोशिश की. लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव में शानदार खेल दिखाया और मुकाबला 37-34 से अपने नाम कर लिया. 

 

कबड्डी में गोल्ड जीतने के साथ एशियन गेम्स में भारत ने कुल तीन गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिए हैं. इससे पहले भारत ने महिला क्रिकेट और 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता था. 

 

इसे भी पढ़ें

 

पीवी सिंधु ने तीसरे राउंड में बनाई जगह

बैडमिंटन में भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु ने महिला सिंगल्स के तीसरे राउंड में जगह बना ली है. दूसरे राउंड के मुकाबले में सिंधु ने चीनी ताइपे की चियू पिन चियान को 21-19, 21-14 से हराया. अब तीसरे दौर में सिंधु का मुकाबला जापान की टोमोका मियाजाकी से होगा. 

 

अभय और अनाहत सिंह फाइनल में

स्क्वॉश में भी भारत के लिए अच्छी खबर आई है. पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में अभय ने पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान को सीधे 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. वहीं युवा खिलाड़ी अनाहत सिंह महिला सिंगल्स के फाइनल में पहुंच गई है.

 

सेमीफाइनल में अनाहत सिंह ने जापान की वर्ल्ड नंबर-6 सातोमी वातानाबी को 3-2 से हराया. अनाहत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और वह मुकाबले में 0-2 से पीछे हो गई थी. इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की और लगातार तीन गेम जीतकर मैच 3-2 से अपने नाम कर लिया. अब अनाहत के पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही