Search

 
 
 

मंईयां सम्मान योजना में गड़बड़ी के आरोपों की जांच आरोपी अफसर को ही

Ranchi News: सरकार को भेजी गयी शिकायती पत्र में कहा गया है कि जिले के सरसोत पंचायत में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की जांच का काम आंगनबाड़ी सेविका को सौंपा गया था. जांच के दौरान उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी परितोष प्रियदर्शी के नाम पर हर लाभुक के 200-200 रुपये की वसूली की. लाभुकों की जांच के दौरान आंगनबाड़ी सेविका अपने पति के साथ आती थी और पैसों की वसूली करती थी.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: पलामू जिला में मंईयां सम्मान योजना में 200-200 रुपये लाभुकों से वसूली के आरोपों के जांच की जिम्मेवारी आरोपी अफसर को ही दी गयी है. स्थानीय लोगों ने इससे संबंधित शिकायत कार्मिक प्रशासनिक विभाग से की है.


सरकार को भेजी गयी शिकायती पत्र में कहा गया है कि जिले के सरसोत पंचायत में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की जांच का काम आंगनबाड़ी सेविका को सौंपा गया था. जांच के दौरान उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी परितोष प्रियदर्शी के नाम पर हर लाभुक के 200-200 रुपये की वसूली की. लाभुकों की जांच के दौरान आंगनबाड़ी सेविका अपने पति के साथ आती थी और पैसों की वसूली करती थी. प्रखंड विकास पदाधिकारी पारितोष प्रियदर्शी को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी का प्रभार भी है.

इसे भी पढ़ें - 


जांच के दौरान लाभुकों से पैसों की वसूली की शिकायत उपायुक्त से की गयी थी. उपायुक्त ने ग्रामीणों की इस शिकायत की जांच की जिम्मेवारी प्रखंड विकास पदाधिकारी पारितोष प्रियदर्शी को सौंप दी. जबकि आंगनबाड़ी सेविका पैसों की वसूली उन्हीं के नाम पर करती थी. 


कार्मिक विभाग को भेजी गयी शिकायती पत्र में यह आरोप लगाया गया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी ने लाभुकों को सुने बिना ही आंगनबाड़ी सेविका के पक्ष में रिपोर्ट तैयार कर दी. इसलिए ग्रामीणों ने कार्मिक विभाग से शिकायत कर मामले की जांच सरकार के स्तर से कराने का अनुरोध किया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही