Sports News: एशियन गेम्स 2026 में भारत की झोली में स्क्वाश में तीन पदक मिले. अभय सिंह और अनाहत सिंह ने अपने-अपने एकल मुकाबले में सिल्वर मेडल जीता. वहीं, जोशना चिनप्पा और सेंथुलकुमार वेलावन की मिश्रित युगल जोड़ी ने शनिवार को कांस्य पदक जीते थे. पुरुष एकल वर्ग मुकाबले में अभय और महिला एकल मुकाबले के फाइनल में अनाहत को हार का सामना करना पड़ा और सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा.
इसे भी पढ़ें:
रविवार को पुरुष एकल मुकाबले के फाइनल में अभय सिंह को मलेशिया के ऐन योउ एंग से 3-0 से शिकस्त मिली. वहीं महिला एकल में अनाहत को मलेशिया की सिवासंगरी सुब्रमणियम से हार गई. सिवासंगरी ने मुकाबला 3-0 से जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया.
एशियन गेम्स में पदक तालिका की बात करें तो, भारत 4 गोल्ड, 14 सिल्वर, 14 ब्रॉन्ज के साथ कुल 32 मेडल लेकर 12वें स्थान पर काबिज है. वहीं, चीन 113 गोल्ड के साथ कुल 190 मेडल जीतकर पहले स्थान पर बना हुआ है. जबकि, मेजबान जापान 33 गोल्ड के साथ कुल 142 मेडल लेकर दूसरे स्थान है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

