Sports News: एशियन गेम्स 2026 में मंगलवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने शानदार अभियान को जारी रखते हुए श्रीलंका को 16-1 से करारी शिकस्त दी. भारत की यह पूल-ए में लगातार दूसरी जीत है. इससे पहले भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 13-1 से हराया था.
इसे भी पढ़ें:
भारत की ओर से जुगराज सिंह ने चार गोल दागे. वहीं, अभिषेक और दिलप्रीत सिंह ने हैट्रिक लगाई. हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल और मंदीप सिंह, सुखजीत सिंह, मनप्रीत सिंह व विवेक सागर प्रसाद ने एक-एक गोल किए. भारत के लिए मैच शुरू होने के 5 मिनट बाद मनदीप सिंह ने पहला गोल कर खाता खोला. भारत हाफ टाइम तक 8-0 की बढ़त के साथ आगे रहा.
दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने आक्रामक खेल जारी रखा और 49वें मिनट तक गोल 14-0 तक पहुंचा दिया, लेकिन श्रीलंका के लिए सुरेश रत्नायके ने 50वें मिनट पहला गोल किया. भारत ने जवाब में 53वें मिनट में एक और गोल किया. इसके दो मिनट बाद मनदीप ने तीसरा गोल कर स्कोर 16-1 कर दिया अब 24 सितंबर को भारतीय टीम का अगला मुकाबला दक्षिण कोरिया के साथ होगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

