Search

 
 
 

एशियन गेम्स: भारतीय बेटियों ने हॉकी में थाईलैंड को 20-1 से रौंदा, वेटलिफ्टिंग में मीराबाई को सिल्वर

Sports News: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाड में अब तक अपने सभी तीनों मैच जीते हैं. भारत ने इससे पहले उज्बेकिस्तान और इंडोनेशिया को हराया था. भारतीय महिला हॉकी टीम 1982 के बाद पहली बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने की कोशिश कर रही है.
 
हॉकी में थाईलैंड को 20-1 से रौंदा, मीराबाई को सिल्वर मिला

Sports News: भारत ने एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूल बी मुकाबले में बुधवार को थाईलैंड को 20-1 से रौंद दिया. भारत की ओर से दीपिका ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए अकेल 9 गोल किए. दीपिका के सभी गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिये आए. नवनीत कौर ने 4 और रुतुजा पिसल ने 3 गोल किए. अब भारतीय टीम 25 सितंबर (शुक्रवार) को जापान के खिलाफ खेलेगी.

 

इसे भी पढ़ें:


भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाड में अब तक अपने सभी तीनों मैच जीते हैं. भारत ने इससे पहले उज्बेकिस्तान और इंडोनेशिया को हराया था. भारतीय महिला हॉकी टीम 1982 के बाद पहली बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने की कोशिश कर रही है. भारत ने हांगझोउ 2023 में कांस्य पदक जीता था.

भारत एक गोल्ड, 5 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 11 मेडल लेकर पदल तालिका में  अब तक 10वें स्थान पर है.

 

एशियन गेम्स  में महिलाओं की 49 kg वेट कैटेगरी में मीराबाई चानू को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा, वह गोल्ड से चूक गई. उन्होंने स्नेच में 87 और क्लीन एंड जर्क में 111 kg का वजन उठाया. खास बात यह है कि भारत को एशियन गेम्स में 28 साल बाद वेटलिफ्टिंग का मेडल मिला है. साल 1998 में कर्णम मल्लेश्वरी ने सिल्वर जीता था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही