Sports News: एशियन गेम्स 2026 में रविवार को भारतीय महिला हॉकी टीम ने गिफू प्रीफेचुरल ग्रीन स्टेडियम में अपने पूल बी के पहले मैच में उज्बेकिस्तान पर 19-0 से हराकर शानदार शुरुआत की है. इस मुकाबले में दीपिका ने 8 गोल दागे. वहीं, इशिका ने 3, लालथंतलुआंगी और नेहा ने 2-2 गोल किए. बलजीत कौर, नवनीत कौर, लालरेमसियामी और साक्षी राणा ने 1-1 गोल किए.
इसे भी पढ़ें:
दीपिका की हैट्रिक की बदौलत भारतीय महिला टीम हाफ-टाइम तक उज्बेकिस्तान के खिलाफ 8-0 से आगे थीं. लेकिन ब्रेक के बाद भारत महिला टीम आक्रामकता को जारी रखते हुए 19-0 से जबरदस्त जीत हासिल की. कप्तान सलीमा टेटे की कप्तानी में भारतीय महिला हॉकी टीम 2023 एशियन गेम्स में जीते कांस्य पदक को स्वर्ण पदक में बदलने की कोशिश करेगी. भारत का अगला मुकाबला सोमवार को इंडोनेशिया से होगा.
वहीं, मेंस टीम ने पूल-A के मुकाबले में इंडोनेशिया को 13-1 से हराया. भारत की ओर से दिलप्रीत सिंह ने सबसे ज्यादा 4 गोल दागे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

