Sports News : आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन कर मेडल अपने नाम कर लिया. भारतीय निशानेबाज एलावेनिल वलारिवान, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद ने महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर भारत को यह सफलता दिलाई.
इसे भी पढ़ें...
भारत फाइनल मुकाबले में कुल 1898.0 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहा. 1904.2 अंकों के साथ गोल्ड जीतक चीन पहले स्थान पर रहा. वहीं, जापान ने 1897.1 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहा. जापान ने ब्रॉन्ज मेडल जीता.
भारतीय टीम ने जापान से सिर्फ 0.9 अंक अधिक हासिल किए. तीनों भारतीय निशानेबाजों ने दबाव के बीच लगातार सटीक निशाने लगाए और टीम को पोडियम तक पहुंचाया.
भारत की एलावेनिल वलारिवान ने महिला 10 मीटर एयर राइफल के व्यक्तिगत मुकाबले में भी सिल्वर मेडल जीत लिया. उन्होंने फाइनल में 252.4 अंक हासिल किए.
जापान की हिनाता ताइची ने 253.0 अंकों के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि दक्षिण कोरिया की बन ह्यो-जिन ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया. इस तरह भारत ने एक ही दिन में दो सिल्वर मेडर अपने नाम कर लिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

