Sports News: एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों से हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया है. अब गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मुकाबला भारत-श्रीलंका के बीच 22 सितंबर को होगा. श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंची है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए. जवाब में बांग्लादेश की टीम 15.4 ओवर में 81 रन पर ही सिमट गई.
इसे भी पढ़ें:
भारत के लिए शेफाली वर्मा ने धुएंधार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए. जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. स्मृति मंधाना 19 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुईं. वहीं, गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा और नंदनी शर्मा ने 3-3 विकेट और श्री चरणी ने 2 विकेट झटके. जबकि क्रांति गौड़ और श्रेयांका पाटिल ने 1-1 विकेट हासिल किया.
भारतीय गेंदबाजों के सामने बांग्लादेश के 8 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी छू नहीं सके. बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 27 रन ओपनर दिलारा अक्तर ने बनाए.ये महिला T20I में भारत की बांग्लादेश पर सबसे बड़ी जीत है. ये ओवरऑल रनों के लिहाज से किसी टीम के खिलाफ भारत की तीसरी बड़ी जीत है. इसके अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बांग्लादेश के खिलाफ महिला T20I में लगातार 10वीं जीत भी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

