Search

 
 
 

Asian Games : जापान को 8 विकेट से हरा सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम

New Delhi : भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. शुरुआत से ही जापान पर शिकंजा कस दिया. टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर के हाथों में थी. जापान की पूरी टीम को 19.5 ओवर में महज 57 रन पर समेट दिया. जापान टीम की ओर से अयाका काटो स्टेफॉर्ड ने 47 गेंदों में 25 रन बनाए, जबकि हारुना इवासाकी ने 22 गेंदों में 10 रन का योगदान दिया.
 
फाइल फोटो

New Delhi : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के सेमीफाइमल में जगह बना ली. शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइमल मैच में भारत ने जापान को 8 विकेट से हरा दिया. यह मैच शुक्रवार को जापान के कोरोगी स्पोर्टस पार्क में खेला गया.

 

इसे भी पढ़ें...


भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. शुरुआत से ही जापान पर शिकंजा कस दिया. टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर के हाथों में थी. जापान की पूरी टीम को 19.5 ओवर में महज 57 रन पर समेट दिया. जापान टीम की ओर से अयाका काटो स्टेफॉर्ड ने 47 गेंदों में 25 रन बनाए, जबकि हारुना इवासाकी ने 22 गेंदों में 10 रन का योगदान दिया. 

 

भारत की ओर से श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 10 रन देकर 4 विकेट लिए. शेफाली वर्मा ने 2 विकेट लिए, जबकि श्रेयांका पाटिल और दीप्ति शर्मा को 1-1 सफलता मिली.

 

58 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने महज 5 ओवर में 2 विकेट खोकर 59 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. शेफाली वर्मा ने 15 गेंदों में 40 रन बनाए. ऋचा घोष ने 6 गेंदों में 12 रन बनाए.

 

भारत की ओर से जी कमालिनी जीरो पर आउट हो गई, जबकि भारती फूलमाली 6 रन बनाकर पवेलियन लौटीं. इस तरह टीम ने मैच अपने नाम कर लिया. भारतीय महिला टीम का अगला मुकाबला 20 सितंबर को बांग्लादेश के साथ होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही