Search

 
 
 

एशियन गेम्स : कबड्डी में भारत का दबदबा कायम, पुरुष-महिला टीम फाइनल में पहुंची

Sports News: अब भारतीय पुरुष और महिला कबड्डी टीम का सामना शनिवार को ईरान और चीनी ताइपे के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा. बता दें, एशियन गेम्स में पुरुष कबड्डी की शुरुआत 1990 में हुई थी और पुरुष वर्ग में भारत ने अब तक आठ स्वर्ण पदक जीते हैं.
 
भारतीय कबड्डी टीम

Sports News: एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम का जलवा कायम है. पुरुष और महिला टीम फाइनल में पहुंच चुकी हैं. भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शुक्रवार को टोकाई सिटिजंस जिम्नेजियम में सेमीफाइनल मुकाबले में नेपाल को 48-24 से हराकर फाइनल का टिकट का पक्का कर ली. दूसरी ओर जापान के आइची-नागोया में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने थाईलैंड को सेमीफाइनल मुकाबले में 66-28 से हराकर फाइनल में जगह बना ली.

 

इसे भी पढ़ें:

 

अब भारतीय पुरुष और महिला कबड्डी टीम का सामना शनिवार को ईरान और चीनी ताइपे के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा. बता दें, एशियन गेम्स में पुरुष कबड्डी की शुरुआत 1990 में हुई थी और पुरुष वर्ग में भारत ने अब तक आठ स्वर्ण पदक जीते हैं. नागोया से पहले पुरुष वर्ग में भारत के खाते में 8 गोल्ड और एक ब्रॉन्ज, यानी कुल नौ पदक जीते है. जबकि महिला कबड्डी टीम ने 3 गोल्ड अपने नाम कर चुकी है. अब दोनों ही वर्ग के टीम की नजर खिताब जीतने पर होगी.

 

भारत 2 गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल लेकर पदक तालिका में कुल 19 मेडल के साथ 12वें स्थान पर बना हुआ है. माचेट्टीरा पूवम्मा राजू, विशाल थेन्नारासु, विथ्या रामराज और थेक्किनालिल मनु की भारतीय चौकड़ी ने एशियन गेम्स  में 4x400 मीटर मिक्स्ड रिले में सिल्वर मेडल दिलाया.  


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही