Search

 
 
 

एशियन गेम्स: बेटियों ने क्रिकेट में दिलाया पहला गोल्ड, श्रीलंका को 147 रन से हराया

Sports News: भारतीय बेटियों ने मंगलवार को फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 147 रन से हराया दिया. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के खिलाफ 3 विकेट पर 216 रनों विशाल स्कोर बनाए. 217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 15.4 ओवर में 69 रन पर ऑलआउट हो गई.
 
महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड

Sports News: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता है. बता दें, साल 2022 एशियन गेम्स में भी भारतीय महिला टीम ने गोल्ड मेडल जीता था. साथ ही एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्ड मेडल में पहला खाता खुल गया है. भारत पदक तालिका में एक गोल्ड, चार सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 7 मेडल लेकर 8वें स्थान पर पहुंच गया है. 

 

इसे भी पढ़ें:


 
भारतीय बेटियों ने मंगलवार को फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 147 रन से हराया दिया. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के खिलाफ 3 विकेट पर 216 रनों विशाल स्कोर बनाए. 217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 15.4 ओवर में 69 रन पर ऑलआउट हो गई.

 

इस जीत के  साथ भारतीय महिला टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. श्रीलंका को सिल्वर और पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता.

 

यह एशियन गेम्स में भारतीय महिला टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. भारत के लिए स्मृति मंधाना ने 79, ऋचा घोष ने नाबाद 49 और शेफाली वर्मा ने 48 रन की पारी खेली. मंधाना ने इस पारी के दौरान विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 हजार रन भी पूरे किए. श्रीलंका की ओर से सुगंधिका कुमारी, कविशा दिलहारी और चामुडी प्रभोदा ने एक-एक विकेट लिए. 

 

श्रीलंका की ओर से कप्तान चमारी अटापट्टू ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए, जबकि कौशिनी नुथ्यांगना ने 14 और कविशा दिलहारी ने 11 रन बनाए. भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट और शेफाली वर्मा, श्रेयंका पाटिल तथा श्री चरणी ने 2-2 विकेट लिए. श्रीलंका के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही