Search

 
 
 

आसिम का रुबीना -हिना पर पलटवार, बोले- इंडस्ट्री में कठपुतली बनकर अपने रोल निभाते रहो

Lagatar Desk : दरअसल, रुबीना दिलैक और हिना खान हाल ही में एक पॉडकास्ट में नजर आई थीं. इस दौरान रियलिटी शोज में कंटेस्टेंट्स के योगदान और उनकी वजह से शो को मिलने वाली लोकप्रियता पर चर्चा हुई.
 
आसिम ने रुबीना दिलैक- हिना पर निशाना साधा

Lagatar Desk : आसिम रियाज इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में हैं. हिमांशु खुराना के साथ चल रही जुबानी जंग के बीच अब आसिम ने टीवी एक्ट्रेसेस रुबीना दिलैक और हिना खान पर निशाना साधा है. दोनों एक्ट्रेसेस ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में आसिम को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पलटवार किया है.

 

पॉडकास्ट में आसिम रियाज पर हुई चर्चा

दरअसल, रुबीना दिलैक और हिना खान हाल ही में एक पॉडकास्ट में नजर आई थीं. इस दौरान रियलिटी शोज में कंटेस्टेंट्स के योगदान और उनकी वजह से शो को मिलने वाली लोकप्रियता पर चर्चा हुई. बातचीत के दौरान आसिम रियाज के उन दावों का भी जिक्र हुआ, जिसमें उन्होंने रियलिटी शोज की टीआरपी और पॉपुलैरिटी में अपने योगदान की बात कही थी.हिना खान ने आसिम के एक इंटरव्यू का जिक्र करते हुए कहा कि वह ऐसा दिखा रहे थे जैसे उनकी वजह से ही 'बिग बॉस', खतरों के खिलाड़ी और बैटलग्राउंड जैसे शोज को पॉपुलैरिटी मिली.

 

आसिम ने सोशल मीडिया पर दिया जवाब

 इसके बाद आसिम रियाज ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दोनों एक्ट्रेसेस पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा कि उन्होंने पॉडकास्ट की एक क्लिप देखी, जिसमें टीवी इंडस्ट्री के कुछ लोग इस बात पर चर्चा कर रहे थे कि वह हर रियलिटी शो में टीआरपी लेकर आते हैं. आसिम ने आगे कहा कि अगर वह टीआरपी लाते हैं तो लाते हैं और उन्होंने दोनों को उनके करियर के लिए शुभकामनाएं देते हुए तंज कसा कि वे इंडस्ट्री में कठपुतली बनकर अपने रोल निभाते रहें.

 

आसिम के पोस्ट पर भड़के यूजर्स

हालांकि, आसिम का यह पोस्ट सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया. कई लोगों ने उन्हें ही ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने उनके पुराने 'बिग बॉस 13' के रवैये का जिक्र करते हुए उनके घमंड पर सवाल उठाया. वहीं, कुछ यूजर्स ने उन्हें अनुभवी कलाकारों के बारे में इस तरह की टिप्पणी करने के लिए भी निशाने पर लिया.

 

पॉडकास्ट में शामिल थे रुबीना और हिना के पति

 बता दें कि रुबीना दिलैक और उनके पति अभिनव शुक्ला '4पीओवी' नाम से पॉडकास्ट चलाते हैं. इस पॉडकास्ट में हिना खान और उनके पति रॉकी जायसवाल भी शामिल हुए थे. बातचीत के दौरान चारों ने पब्लिसिटी, कॉन्ट्रोवर्सी और रियलिटी शोज को लोकप्रिय बनाने में कंटेस्टेंट्स की भूमिका पर चर्चा की थी. इसी दौरान आसिम रियाज को लेकर भी बात हुई, जिसके बाद अब यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही