Ranchi News : सीबीआई (रांची) ने बोकारो से लापता नाबालिग लड़की के मामले में अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. (रांची की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)
इसे भी पढ़ें
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में बोकारो से 14 वर्षीय नाबालिग लड़की लापता हो गयी थी. इस सिलसिले में पीड़ित पक्ष की ओर से 16 अक्टूबर 2020 को थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. पहले पुलिस ने इस मामले की जांच की. लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी.
जांच के दौरान तीन लोगों का NARCO टेस्ट भी कराया गया. लेकिन लापता लड़की के मामले में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी. इसके बाद लड़की की मां ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की. इसमें सरकार की ओर से कोर्ट को यह जानकारी दी गयी कि पुलिस की असफलता के बाद इस मामले की जांच CID को सौंप दी गयी है.
कोर्ट के आदेश पर CID ने जांच में प्रगति की रिपोर्ट सौंपी. रिपोर्ट में लापता लड़की की घटना को Human Trafficking से संबंधित होने की आशंका जतायी गयी. साथ ही CID इसे अंतर्राज्यीय मामला बताते हुए तकनीकी कारणों से जांच में असमर्थता जतायी. इसके बाद कोर्ट ने सीबीआई और सरकार से जांच के मामले में राय मांगी.
सीबीआई ने जांच के मामले में अपनी सहमति दी. राज्य सरकार ने भी कोर्ट को यह कहा कि मामले की जांच सीबीआई को सौंपने से उसे कोई आपत्ति नहीं है. सीबीआई और राज्य सरकार की राय जानने के बाद हाईकोर्ट ने लापता लड़की के मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

