Ranchi News : रांची विश्वविद्यालय में आगामी 9 सितंबर को 39वां दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा. विश्वविद्यालय ने समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन ने अंगवस्त्र एवं गेट पास को लेकर आवश्यक सूचना जारी की है.
समारोह में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को 5 से 7 सितंबर तक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच कॉमर्स विभाग (काउंटर 1 से 5) और केंद्रीय पुस्तकालय (काउंटर 6 से 10) से अंगवस्त्र और गेट पास लेना होगा. इसके लिए विद्यार्थियों को अपना आवेदन पत्र और प्रवेश पत्र साथ लाना होगा. डी.एससी., डी.लिट. और पीएच.डी. के विद्यार्थियों को अपनी कॉपी भी दिखानी होगी।
किस विद्यार्थी को किस काउंटर से मिलेगा पास
- काउंटर 1 : गोल्ड मेडल पाने वाले विद्यार्थी (56)
- काउंटर 2 : डी.एससी./डी.लिट./पीएच.डी. विद्यार्थी (339)
- काउंटर 3 : MD/MS/M.Phil./Dental BDS/RIMS/CIP विद्यार्थी (297)
- काउंटर 4 : M.Sc./Biotechnology/Clinical Nutrition/Yogic Science/MCA/Nursing विद्यार्थी (435)
- काउंटर 5 : M.Com./MBA विद्यार्थी (426)
- काउंटर 6 : M.A. Anthropology/Bengali/Economics/English विद्यार्थी (334)
- काउंटर 7 : M.A. Geography विद्यार्थी (324)
- काउंटर 8 : M.A. Hindi विद्यार्थी (346)
- काउंटर 9 : M.A. History और अन्य विषयों के विद्यार्थी (362)
- काउंटर 10 : M.A. Political Science/Psychology/Sociology और अन्य विषयों के विद्यार्थी (378)
समारोह के लिए है ड्रेस कोड
विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड भी तय किया है. छात्र सफेद कुर्ता-पायजामा या सफेद धोती पहनेंगे. जबकि छात्राएं सफेद सलवार-सूट के साथ लाल दुपट्टा पहनेंगी. वे लाल प्लेन पल्लू वाली सफेद साड़ी और लाल ब्लाउज भी पहन सकती हैं.
सुबह 8:30 बजे तक पहुंचना जरूरी
सभी विद्यार्थियों को सुबह 8:30 बजे तक अपनी निर्धारित सीट पर बैठकर उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य होगा. विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से कहा है कि वे तय तारीख और समय पर अपना अंगवस्त्र और गेट पास जरूर ले लें और समारोह वाले दिन समय पर पहुंचें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

