Search

असम विधानसभा चुनाव: कल्पना सोरेन को नहीं मिला हेलीपैड, बोलीं- आवाज नहीं रुकेगी

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक कल्पना सोरेन ने असम विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के लिए ताबड़तोड़ प्रचार कर रही है. कल्पना सोरेन पार्टी प्रत्याशी के प्रचार कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाने को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि खुमताई, नहरकटिया और मार्गेरिटा विधानसभा क्षेत्र में उनका कार्यक्रम तय था, लेकिन हेलीपैड की अनुमति नहीं मिलने के कारण वे वहां पहुंच नहीं सकीं.

Uploaded Image

उन्होंने बताया कि मार्गेरिटा जाते समय सड़क मार्ग से ही उन्होंने फोन के जरिए खुमताई और नहरकटिया की जनता को संबोधित करना पड़ा. उन्होंने कहा कि इस तरह की रुकावटों की आशंका पहले से थी और सत्ता में बैठे लोग उनकी आवाज को रोकने की कोशिश कर रहे हैं.

 

कल्पना सोरेन ने कहा कि रास्ता रोका जा सकता है, लेकिन जनता के गुस्से और इरादों को नहीं रोका जा सकता. उन्होंने आरोप लगाया कि मंच और संसाधन छीनकर आंदोलन की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन जनता अब जाग चुकी है और इसका जवाब देगी.

 

उन्होंने कहा कि खुमताई, नहरकटिया और चाय बागानों के मजदूर, आदिवासी समाज, अल्पसंख्यक और युवा इस अन्याय का जवाब देंगे. उन्होंने लोगों से अपील की कि 9 तारीख को वोट के जरिए जवाब दें.

 

उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल सरकार बदलने का नहीं, बल्कि सम्मान, पहचान और अधिकार की लड़ाई है. उन्होंने लोगों से अधिक संख्या में मतदान करने और तीर-धनुष निशान पर बटन दबाने की अपील की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp