Search

 
 
 

असम में CM हेमंत सोरेन का चुनावी प्रचार, कहा- हक के लिए एकजुट हों मजदूर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के चराइदेव जिले के सोनारी विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि उनका यहां आना सिर्फ राजनीति नहीं बल्कि चाय बागान के मजदूरों, आदिवासियों और किसानों के संघर्ष में साथ देने का संकल्प है.
 

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के चराइदेव जिले के सोनारी विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि उनका यहां आना सिर्फ राजनीति नहीं बल्कि चाय बागान के मजदूरों, आदिवासियों और किसानों के संघर्ष में साथ देने का संकल्प है.

Uploaded Image

हेमंत सोरेन ने चाय बागान मजदूरों की हालत पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि 250 रुपये मजदूरी बहुत कम है और इससे लोगों का जीवन चलाना मुश्किल है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे छोटे-छोटे वादों में न फंसे और अपने अधिकारों के लिए एकजुट हों.

Uploaded Image

उन्होंने कहा कि असम में रहने वाले आदिवासियों को अब तक उनकी सही पहचान और अधिकार नहीं मिले हैं. उन्होंने कहा कि अगर समाज एकजुट हो जाए, तो अपनी ताकत से बदलाव ला सकता है.

 

मुख्यमंत्री ने झारखंड का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की जनता ने अपनी ताकत से सरकार बदली और अपने अधिकार हासिल किए. उन्होंने लोगों से अपने हक के लिए जागने और संगठित होने की अपील की.

 

वहीं झामुमो की विधायक कल्पना सोरेन ने तिनसुकिया जिले के मार्गेरिटा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने पार्टी प्रत्याशी जरनेल मिंज के समर्थन में लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही