Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

असम विस चुनाव : पीएम मोदी  ने घुसपैठ को असम की अस्मिता- सुरक्षा से जुड़ा  मुद्दा बताया

प्रधानमंत्री मोदी ने असम विस चुनाव को लेकर आज सोमवार को भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की. उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया.
Advertisement
Advertisement

NewDelhi/Guwahati : प्रधानमंत्री मोदी ने असम विस चुनाव को लेकर आज सोमवार को भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की. उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया.

 

पार्टी की आउटरीच पहल, मेरा बूथ, सबसे मजबूत संवाद के दौरान बोलते हुए मोदी ने कहा कि अवैध घुसपैठ के कारण भूमि पर कब्जा हुआ. इस कारण  स्थानीय समुदायों की आजीविका प्रभावित हुई. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से ऐसे मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और अतिक्रमण के कारण निवासियों के सामने आने वाली चुनौतियों को उजागर करने का आग्रह किया. 

 

पीएम मोदी ने  कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि आप असम में भाजपा-एनडीए की जीत की हैट्रिक के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं. इसी क्रम में पीएम मोदी ने कहा कि घुसपैठ का मुद्दा असम की अस्मिता और सुरक्षा से जुड़ा हुआ है.

 

प्रधानमंत्री ने पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान कहा, असम में भाजपा-एनडीए का जबरदस्त जनाधार है. लेकिन मैं इस बारे में आपसे सुनना चाहता हूं. पीएम मोदी ने याद दिलाया कि असम ने लंबे समय तक अस्थिरता देखी है.

 

लेकिन एक दशक में चीजें बदल गयी हैं.पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पहली बार वोट डालने वालों को असम में पिछली कांग्रेस सरकारों का दौर याद दिलाने की जरूरत है.  चेताते हुए कहा कि छोटी सी भी गलती राज्य को पीछे धकेल देगी.

 

कहा कि राज्य के विकास के लिए शांति पहली शर्त है. पीएम मोदी ने यह भाजपा कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा किअसम विधानसभा चुनाव के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बने वीडियो के प्रति लोगों को सचेत करना जरूरी है. पीएम मोदी ने कहा, भाजपा की डबल इंजन सरकारपूरे भारत में महिलाओं की पहली पसंद है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही